वनवासी कल्याण परिषद बैठक में संगठन विस्तार के अहम फैसले

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा( महेन्द्र नागौरी) राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद की जिला, नगर व महिला इकाइयों की संयुक्त बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए अहम निर्णय लिए गए। जिला उपाध्यक्ष कैलाश सोनी ने संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव रखे। बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई तथा जनसेवा से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। अंत में कल्याण मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ।